Crime

अपहरण कर हत्या के मामले में सिम बेचने वाला गिरफ्तार

वाराणसी। जैतपुरा पुलिस ने अपहरण कर हत्या के मामले में प्रकाश में आये अभियुक्त राज पाण्डेय को पढ़ाव से गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने हत्यारोपियों को फर्जी आईडी पर सिम उपलब्ध कराया था। इस मामले में जैतपुरा पुलिस ने पूर्व में मुख्य हत्यारोपियों सगे भाई फैजान अहमद और गुफरान अहमद नागकुआं गिरफ्तार कर चुकी है।

सट्टेबाजी में करीब दो लाख हारने के बाद दोनोें अभियुक्तों ने लहंगपुरा मोहल्ला निवासी हफीजुर्रहमान के बेटे अनस (12) का अपहरण कर रामनगर गंगा रेती के पास रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को बालू से ढक दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जब जांच शुरु की और सीसीटीवी खंगाला तो दोनों आरोपी बच्चे को साथ ले जाते दिखे थे।

इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि रामनगर गंगा रेती पर एक बच्चे की हत्या कर शव को ढक दिया गया है। पुलिस बच्चे की शिनाख्त अनस के तौर पर की और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस मामले में जांच में पाया गया कि अपहरण के लिए फर्जी सिम खरीदा गया था, पुलिस ने सिम बेचने वाले अभियुक्त राज पांडेय को दबोचा। राज मूलरूप से मऊ का निवासी है और वर्तमान में पड़ाव चौराहा नीबूपुर रोड के पास रहता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button