
दुद्धी, सोनभद्र- श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के तहत सोमवार को दुद्धी प्रखण्ड में विहिप के नेतृत्व में पदयात्रा निकाल कर निधी समर्पण कराया गया। इस दौरान विहिप के प्रांत धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी,दुद्धी सर संघचालक नंदलाल अग्रहरी,जिला कार्यवाह रविन्द्र जायसवाल,भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदलाल गुप्ता,सुरेंद्र अग्रहरी, रामेश्वर राय, मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने श्रीराम जी की शोभायात्रा का पूजन कर, नगर भ्रमण किया और लोगो से समर्पण कराया।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु हम सब घर घर जाकर कूपन के माध्यम से लोगो से समर्पण करा रहे हैं। जिसके तहत आज दुद्धी नगर में रामभक्तो की टोली द्वारा सम्पर्क किया जा रहा है। यह शोभायात्रा/पदयात्रा पंद्रह दिनों तक लगातार गांव गांव लेकर जाएंगे और श्री राममंदिर निर्माण में गांव के अंतिम छोर पर बसे लोगो से भी उनका श्रद्धा अनुरूप समपर्ण कराएंगे। पदयात्रा में दुद्धी प्रखण्ड तथा नगर के अभियान संयोजक संदीप गुप्ता,आलोक जायसवाल,निधि प्रमुख मनीष जायसवाल,पीयूष अग्रहरी, धनंजय रावत,दीपक गुप्ता,भाजपा महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह,विद्यार्थी परिषद से नित्यानंद मिश्रा,नीरज अग्रहरी,सह संयोजक सोनू जायसवाल,कृष्णा अग्रहरी,अनुरोध भोजवाल, संगम गुप्ता,कुंदन कुमार,अंशुमान रॉय, कौशलेन्द्र प्रताप,आमेश सिंह सहित रामभक्तो की टोली मौजूद रही। 



