State

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने की तीर्थयात्रियों के लिए वर्चुअल दर्शन की शुरुआत

जम्मू : श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जम्मू कश्मीर के रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित मां वैष्णो देवी के भवन की ओर जाने वाले पांच स्थानों पर कियोस्क स्थापित करके प्राकृतिक गुफा के माध्यम से आभासी दर्शन की शुरुआत की है। जो तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए एक और ऐतिहासिक कदम है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने शुक्रवार को कहा, “वैष्णो देवी भवन की ओर आने वाले विभिन्न स्थानों पर तीर्थयात्री पवित्र प्राकृतिक गुफा और माता रानी के वर्चुअल दर्शन कर पाएंगे।”उन्होंने कहा कि तीर्थयात्री 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस शारदीय नवरात्रि में केवल 101 रुपये का डिजिटल भुगतान करके वीआर हेडसेट के माध्यम से एक अद्वितीय अनुभव का आनंद ले सकते हैं।कियोस्क निहारिका भवन (कटरा), सेरली हेलीपैड, अर्धकुवारी, पार्वती भवन और दुर्गा भवन में उपलब्ध होंगे।

श्री गर्ग ने यूनीवार्ता को बताया, “तीर्थयात्री अक्सर दर्शन के लिए एक पुरानी पारंपरिक प्राकृतिक गुफा को खोलने की मांग करते हैं, जिसे साल में केवल एक बार खोला जाता है।”उन्होंने कहा, “तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए और प्राकृतिक गुफा के माध्यम से दर्शन करने की उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए अब वर्चुअल मोड के जरिये इसे पूरा किया जाएगा, विशेष रूप से बुजुर्ग तीर्थयात्री जो प्राकृतिक गुफा के जरिये दर्शन करने में अपनी आस्था रखते हैं।

” श्री गर्ग ने कहा, “यह सुविधा तीर्थयात्रियों के लिए हमेशा उपलब्ध रहेगी।”उन्होंने कहा हालाँकि यात्रा को सुचारू रूप से जारी करने और नवरात्रों के दौरान भीड़ को कम करने के लिए भवन में श्राइन बोर्ड द्वारा आधुनिक स्काईवॉक फ्लाईओवर और डिजिटल लॉकर की सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button