वाराणसी। चाय, सिगरेट का पैसा मांगना दुकानदार को महंगा पड़ा। मुहल्ले के ही तीन ग्राहक समेत अन्य चार अज्ञात ने गाली गलौच की और दुकानदार को पीटा साथ ही तोड़फोड़ की।
जानकारी के अनुसार विराट नगर कालोनी निवासी दिलीप कुमार की घर के बाहर चाय की दुकान है। आरोप है कि वह दोपहर में दुकान पर था कि सड़क के उस पर के चन्दन सिंह, रंजन सिंह, गुंजन सिंह अपने अन्य चार साथियों के साथ पहुंचा और 190 रुपये का चाय व सिगरेट का सेवन किया। पैसे मांगे सभी ने मिलकर उसे पीटा। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
शोर मचाने पर भागे चोर
सारनाथ। ठंड बढ़ने के साथ ही सारनाथ इलाके में चोरों ने भी दस्तक देना शुरू कर दिए है। क्षेत्र के गंज स्थित हनुमान मंदिर के समीप राज कुमार का लगा टुल्लू पम्प ले गए।वहीं, दूसरी तरफ शक्तिपीठ आश्रम कालोनी में बुधवार की रात चोरों ने चंदौली में तैनात पुलिसकर्मी गोविंद सिंह के निर्माणधीन मकान की बाउंड्री फांदकर उनके घर से समरसेबल, स्टार्टर और 10 लोहे की प्लेट ले जाते क्षेत्रीय लोगों की नजर पड़ी और शोर मचाने पर सामान फेंक चोर भाग निकले।
युवक का बाइक सवार ने छीना मोबाइल
सारनाथ। सारनाथ थाना अंतर्गत के संग्रहालय के समीप गुरुवार की सुबह टहलने निकले युवक की मोबाइल बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार छीन कर आशापुर की तरफ भाग गए। घुरहूपुर के बीरू गुप्ता सुबह 6 बजे टहलने के लिए पैदल संग्रहालय की तरफ फोन से बात करते हुए जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बीरू ने संग्रहालय पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही को तत्काल सूचना दी। सिपाही ने रेलवे स्टेशन की तरफ पीछा किया लेकिन सफलता नही मिली। वही उपनिरीक्षक ने घटना से इनकार किया।
ब्रह्म बाबा मंदिर के दानपात्र में चोरी
चौबेपुर। चौबेपुर कस्बे स्थित एक इंटर कॉलेज के मैदान के पास ब्रम्ह बाबा मन्दिर से अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात दान पात्र तोड़कर नकदी समेत घंटा चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह सुबह मन्दिर के सेवादार रामजी गुप्ता व प्रदीप सेठ ने दी जिससे स्थानीय ग्रामीणों में चोरी की घटना से रोष व्याप्त है।



