Crime

फ्री में गोलगप्पे न खिलाने पर दुकानदार की पिटाई,ईलाज के दौरान तोड़ दिया दम

कानपुर । उत्तरप्रदेश के कानपुर में गोलगप्पे बेचने वाले को फ्री में गोलगप्पे न खिलाने पर उसकी पिटाई कर दी गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे अस्पताल ले गए। मगर, ईलाज के दौरान गोलगप्पे बेचने वाले ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने दबंगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, कानपुर देहात के मूसानगर में रहने वाले 40 साल के प्रेमचंद निषाद अपनी पत्नी शशि देवी, बेटे अनुज, बेटी मानसी, प्रियांशी और दिव्यांशी के साथ चकेरी के सफीपुर कैलाश चंद्र के मकान में किराए के मकान में काफी दिनों से रह रहा था। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button