Entertainment

प्रमोद प्रेमी यादव के साथ शशांक मुन्ना तूफानी की भोजपुरी सिनेमा में जोरदार एंट्री

बोलो गर्व से  वंदेमातरम का फर्स्ट लुक हुआ लांच

मुंबई| कड़ा संघर्ष, कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत अपनी फिल्मी मंजिल में मुकम्मल स्थान बना रहे सशक्त अभिनेता शशांक मुन्ना तूफानी भोजपुरी सिनेमा में जोरदार एंट्री कर रहे हैं। जी हां, भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव के साथ शशांक मुन्ना तूफानी पहली बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर हीरो पदार्पण कर रहे हैं। स्वीट लीची एंटरटेनमेंट और एसआरके म्यूजिक फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म बोलो गर्व से  वंदेमातरम का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में आउट किया गया है, जोकि बहुत ही शानदार लग रहा है। फिल्म के पोस्टर में एक तरफ प्रमोद प्रेमी यादव गुस्से में नजर आ रहे हैं तो दूसरी तरफ शशांक मुन्ना तूफानी खामोश दिख रहे हैं। बीच में एक हथकड़ी नजर आ रही है। वहीं पोस्टर में खलनायक उमेश सिंह एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। फ़िल्म की नायिका कनक पांडेय आकर्षक लुक में नजर आ रहीं हैं।

https://banarastimes.com/shashank-munna-stormys-strong-entry-into-bhojpuri-cinema-with-pramod-premi-yadav/

 

Related Articles

Back to top button