National

 भारतीय नौसेना पर भी छाया कोविड-19 का साया, 21 कर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

नई दिल्ली, ।कोरोना वायरस का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। आम लोगों और पुलिसकर्मियों को अपनी चपेट में लेने के बाद इस संक्रमण ने भारतीय नौसेना के जवानों को भी अपनी आगोश में लेना शुरू कर दिया है। एक समाचार एजेन्सी के अनुसार भारतीय नौसेना के कम से कम 21 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है। साथ ही संक्रमण और न फैले इसके लिए सभी कदम उठाए गए हैं।कोविड-19 के लिए इलाज करा रहे नौसेना के 20 कर्मी पश्चिम नौसैन्य कमान की साजो सामान संबंधी शाखा का हिस्सा हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी नौसैन्य केंद्रों पर एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हजार के पार पहुंची, अब तक 480 की मौत

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button