Entertainment

बॉलीवुड पर छाया कोरोना का साया, अब गोविंदा हुए कोरोना संक्रमित

मुंबई । कोरोना की दूसरी लहर से अब बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। बड़ी-बड़ी हस्तियों को संक्रमित करने के बाद अब कोरोना ने मशहूर अभिनेता गोविंदा को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल वे अभी पृथकवास में रह रहे हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने यह जानकारी दी।

अभिनेता में संक्रमण के `आंशिक लक्षण` हैं और वह जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि गोविंदा आज सुबह संक्रमित पाए गए। उनमें संक्रमण के आंशिक लक्षण हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। वह पृथकवास में हैं और जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। गोविंदा बड़े पर्दे पर आखिरी बार 2019 में `रंगीला राजा` फिल्म में दिखे थे। इससे पहले दिन में सुपरस्टार अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और `बंदिश बैंडिट्स` के कलाकार ऋत्विक भौमिक भी संक्रमित पाए गए।

Related Articles

Back to top button