देवरिया में गैस डिलीवरी कर्मी पर हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद
देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में गैस डिलीवरी कर्मी पर चाकू से हमला करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 12 फरवरी को जल जीवन मिशन गोदाम के पास हुई थी। जमीनी विवाद के चलते आरोपियों ने वारदात की थी। पुलिस ने एक चाकू बरामद किया। सभी आरोपियों पर कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
- भलुअनी पुलिस की कार्रवाई, जमीनी विवाद में दिया गया था घटना को अंजाम, सभी अभियुक्त जेल भेजे गए
भलुअनी (देवरिया) : जनपद के थाना भलुअनी क्षेत्र में गैस डिलीवरी कर्मी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के इस मामले में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज श्री राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को करौंदी मोड़ से सातों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में धीरज यादव निवासी तरकुलहा, करन कुमार निवासी सोनखरिका, भीम कुमार निवासी अहिरौली, भोलू यादव निवासी देवरिया दूबे, सचिन कुमार निवासी अहिरौली, दीपक गौड़ निवासी धनौती तथा हरिओम गौतम निवासी परसिया अजमेर थाना भलुअनी शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्त सचिन कुमार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना भलुअनी में मु0अ0सं0 026/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 115(2), 109(1), 324(3) तथा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया था।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को वादी संजय यादव ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता गैस होम डिलीवरी का कार्य करते हैं। 12 फरवरी 2026 की सुबह वह गैस सिलेंडर लेने बरहज जा रहे थे। इसी दौरान भलुअनी क्षेत्र में जल जीवन मिशन गोदाम के पास अज्ञात हमलावरों ने पत्थर मारकर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि घटना जमीनी विवाद की रंजिश के कारण की गई थी। मुख्य आरोपी रितेश उर्फ भोलू अपने रिश्तेदार के साथ चल रहे जमीन विवाद को लेकर रंजिश रखता था और उसी के चलते उसने अन्य साथियों को इकट्ठा कर हमला कराया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में से कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है। धीरज यादव, सचिन कुमार, दीपक गौड़ और हरिओम गौतम के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, चोरी, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना भलुअनी के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार उपाध्याय, उपनिरीक्षक शरदेन्दु तिवारी, हेड कांस्टेबल रामसोच राम, हेड कांस्टेबल शिवाजी सिंह तोमर, कांस्टेबल अरविन्द यादव, विशाल चौहान, राहुल कुमार यादव और राहुल चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का निर्माण करेंगे: मोदी



