Crime

बिहार : दरभंगा में तीन दिन तक के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट की सेवाएं स्थगित

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के मद्देनजर 30 जुलाई तक के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट और तत्काल व्यापक सेवाएं सुविधा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा इंडियन टेलीग्राफ एक्ट 1885 की धारा- पांच के तहत दरभंगा जिले में 27 जुलाई के 4:00 बजे अपराह्न से 30 जुलाई के 4:00 बजे अपराह्न तक सोशल नेटवर्किंग साइट और तत्काल व्यापक सेवाएं सुविधा को स्थगित किया गया है।

कटिहार गोलीकांड की जिम्मेदारी लें और न्यायिक जांच करायें नीतीश – सुशील

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कटिहार गोलीकांड की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि इस शर्मनाक कांड की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेनी चाहिए ।श्री मोदी ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि कटिहार में बिजली की मांग करने वालों पर गोली चलवा कर दो लोगों की जान लेना और इस बर्बरता को जायज ठहराना शर्मनाक है। उन्होंनेपुलिस की गोली से मारे गए लोगों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने, पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने और दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलम्बित करने की मांग की।

भाजपा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह विभाग के मंत्री के नाते श्री नीतीश कुमार को कटिहार गोली कांड की जिम्मेवारी लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के समय ग्रामीण क्षेत्रों को 18 से 20 घंटे तक बिजली मिलती थी। आज मात्र चार घंटे बिजली मयस्सर होती है, जिससे ग्रामीणों में व्यापक रोष है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपना घाटा कम रखने के लिए खुले बाजार से बिजली नहीं खरीद रही है, जिसकी मार जनता पर पड़ रही है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button