मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह हाइवे पर खाली पड़े बाग में एक सीडीए (रक्षा लेखा महानियंत्रक)अधिकारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि देहरादून निवासी अंकित पंवार उत्तराखंड के लैंसडाउन में सीडीए अधिकारी के पद पर तैनात थे। वह मेरठ में होने वाली सीडीए अधिकारियों की ट्रेनिंग में शामिल होने मेरठ आये हुए थे और अपने साथियों के साथ सीडीए हॉस्टल में ही रुके हुए थे।(वार्ता)



