Crime

बस्ती में कुंडी से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज गांव में रविवार को कुंडी से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज गांव में सर्वेश शर्मा (28) का शव बंद कमरे में कुंडी से लटकता हुआ पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button