State

शिअद के कद्दावर नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

मोहाली : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कद्दावर नेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।श्री बादल ने 8.20 बजे आखिरी सांस ली। वह 95 वर्ष के थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर लगभग एक हफ्ता पहले यहां फाेर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्री बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button