BusinessNational

नए वित्त वर्ष में लगेगा महंगाई का झटका, देखें क्या-क्या होगा महंगा

नई दिल्ली । एक अप्रैल 2021 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत होने जा रही है। साथ जनता को महंगाई के झटके भी लगने जा रहे। कई जरूरत और रोजमर्रा इस्तेमाल की चीजों के दामों में वृद्धि होगी। दूध, बिजली, कार से लेकर हवाई यात्रा महंगा हो जाएगा। यहां तक की बाइक, एसी और बिजली भी लोगों के जेब में करंट डालेगी। आइए जानतें हैं कौन-कौन सी चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। अगर आप कार या बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो 1 अप्रैल से पहले खरीद लें। मारुति, निसान, टोयोटा कई कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
टेलीविजन भी होगा महंगा
बीते आठ महीनों में टेलीविजन की कीमत 3 से 4 हजार रुपए तक बढ़े हैं। टीवी मैन्युफैक्चर्स पीएलआई स्कीम्स लाने की मांग कर रहे हैं। 1 अप्रैल से टीवी की कीमतों में 2 से 3 हजार रुपए की वृद्धि होगी।
एसी और फ्रिज
1 अप्रैल से एसी और फ्रिज की कीमत बढ़ने वाली है। कंपनियां कच्चे माल की प्राइस में वृद्धि के कारण एसी के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। प्रति यूनिट एयर कंडिशन की कीमत में 1500 से 2000 रुपए की बढ़ोतरी की संभावना है।
महंगा होगा हवाई सफर
घरेलू उड़ानों के किराए में न्यूनतम 5 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार ने किया है। साथ ही एविएशन सिक्योरिटी फीस में वृद्धि होने वाली है। डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए सिक्योरिटी फीस 160 रुपए से बढ़कर 200 रुपए हो जाएगी। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए फीस 12 डॉलर हो जाएगी। फिलहाल ये 5.2 डॉलर है।
दूध
किसानों ने कहा है कि दूध के काम 3 रुपए बढ़ा सकते हैं। ऐसे में 1 अप्रैल से दूध 49 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
बिजली देगी करंट
बिहार की जनता को 1 अप्रैल से ज्यादा बिल देना होगा। साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने दर में 9 से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई को बिजली के रेट बढ़ जाएंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button