State

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकानों से बरामद किए हथियार

रांची । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सल विरोधी अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने झारखंड के लातेहार में भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं।

सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के लातेहार के नवाटोली के वन क्षेत्र जोकपानी में सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। इस ऑपेरशन के दौरान नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक बरामद किए गए सामान में 5.56 इंसास एलएमजी, दो 7.62 एसएलआर राइफल, एक 5.56 इंसास राइफल, 13 मिश्रित मैगजीन और 470 मिश्रित राउंड गोलियां शामिल हैं।गौरतलब है कि बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में सुरक्षा बलों ने नक्सल गतिविधियों पर काफी हद तक काबू पा लिया है। यही वजह है, नक्सली अपना गढ़ छोड़कर भागने पर मजबूर हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button