Breaking News

बिहार में कोरोना वायरस से हुई दूसरी मौत, देश में अब तक संक्रमण से 7 मौतें


नई दिल्ली-पटना । भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कई नए मामले सामने आने के साथ यह संख्या बढ़ कर 341 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। बिहार में कोरोना की वजह से दो मौतें हुई हैं। कोरोना से अब तक देशभर में सात लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रविवार सुबह सात से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू जारी है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इस दौरान घरों से न निकलने का आह्वान किया । इस पहल के समर्थन में सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई सेवा और बाजार बंद हैं।
बिहार में कोरोना वायरस से एनएमसीएच में भर्ती औरंगाबाद के मनोज कुमार की मौत हुई है। अब शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या देश में बढकर सात हो गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button