Crime

खड़े ट्रक में स्कार्पियो टकराई,दो की मौत एक गम्भीर

खनन अधिकारी रोड पर ही ट्रक को रोक कर रहे थे जांच.पुलिस ने ग्रामीणों से बचाई खनन अधिकारी की जान.

देवरिया : जिले के मदनपुर क्षेत्र में एक खड़े ट्रक में स्कार्पियो वाहन के टकराने से दो लोगों की मौत हो गई तथा इस हादसे में एक व्यक्ति घायल है। खनन अधिकारी बीच सड़क पर ही ट्रक को रोककर चेक कर रहे थे तभी स्कार्पियो खड़ी ट्रक से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी।

बताया जा रहा है कि खनन अधिकारी जितेंद्र चौधरी अपने कर्मचारियों के साथ बरहज से रुद्रपुर वापस जा रहे थे की जमीरा गांव के निकट उनकी नजर ट्रक पर पड़ी और उन्होंने ट्रक रोक कर चेकिंग शुरू कर दिया। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने ठोकर मार दिया जिससे गाड़ी में बैठे हुए तीन लोगों में एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो बुरी तरह घायल हो गये।

घटना की जानकारी होते ही परिवार वालों ने खनन अधिकारी जितेंद्र चौधरी को दौड़ा लिया । रुद्रपुर कोतवाली के निकट जाते-जाते खनन अधिकारी घिर गए। जिसकी सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली सहित अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र चौधरी, क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव एवं काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और खनन अधिकारी जितेंद्र चौधरी को बचाया। परिवार जनों का कहना था कि घटना का कारण ट्रक रोक कर चेकिंग कर रहे खनन अधिकारी का है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मदनपुर क्षेत्र के ग्राम टढ़वा के पास शुक्रवार की देर रात एक खड़ी ट्रक में पीछे से स्कार्पियो वाहन टकरा जाने से उसमें बैठे तीन लोग मनोज, संजय और कृष्णा गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से दो लोगों संजय और कृष्ण की मौत हो गई। हादसे में घायल मनोज का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घायल और मृतक व्यक्ति रूद्रपुर कस्बे के निवासी बताये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आज यहां पोस्टमार्टम करा रही है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात में खनन अधिकारी वाहनों की जांच कर रहे थे और इसी क्रम में बालू लदी ट्रक को टढ़वा गांव के पास मेन रोड पर रोककर जांच कर थे। बताया जाता है कि ट्रक मेन रोड पर खड़ा था। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रास्ता जाम कर अपना विरोध भी प्रगट किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर खनन अधिकारी मौके से फरार हो गये।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button