Crime

स्कूटी सवार को अज्ञात ने पीटा

शिकयात करने गये पीड़ित को थाने से भगाया, सीपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

वाराणसी। पांडेयपुर चौराहे के समीप तीन बाइक पर सवार अज्ञात सात मनबढ़ो ने स्कूटी सवार को मारपीटा और स्कूटी को तोड़फोड़ दिया। आरोप है कि स्कूटी सवार कैंट थाने में शिकायत लेकर कैंट थाने पहुंचा तो प्रभारी निरीक्षक ने उसकी मदद करने की बजाय उसे थाने से भगा दिया। नाराज पीड़ित ने कमिश्नर से गुहार लगाई, कमिश्नर के आदेश पर लगभग पांच दिन बाद कैंट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।

कैंट थाना क्षेत्र के अनौला निवासी अभय कुमार मिश्रा का आरोप है कि वह अशोक विहार स्थित अपने मित्र नीरज सिंह के घर से अनौला से अपने घर के लिए स्कूटी से निकलकर पांडेपुर चौराहे के पास मॉडल शॉप के पास जैसे ही पहुंचा तभी तीन बाइक सवार सात लोगों ने स्कूटी के आगे अपना वाहन खड़ा कर लूटपाट व जान से मारने की नियत जानलेवा हमला कर दिया। स्कूटी पर ईट-पत्थर मार कर कर क्षतिग्रस्त कर दिया। स्कूटी में रखे कुछ कीमती सामान सहित गाड़ी की चाभी छीन कर फरार हो गये। मामले में कैंट पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button