UP Live

प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा (प्रथम) में विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन

विनोद बने अध्यक्ष व संगीता उपाध्यक्ष चुनी गयीं

दुद्धी, सोनभद्र- प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम में समस्त अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं शासन द्वारा नामित संकुल शिक्षक की उपस्थिति में खुली बैठक कर,सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया।जिसमें कर्तव्यनिष्ठ, मेहनती व सहयोग भावना से अभिप्रेरित अभिभावक विनोद कुमार को अध्यक्ष एवं जुझारू माता संगीता देवी को उपाध्यक्ष एवं 9 अभिभावकों को सदस्य चयन किया गया। सभी सदस्यों ने पदभार ग्रहण कर अपने दायित्व को ईमानदारी, निष्ठा व लगन से कार्य करने के लिए संकल्प लिया।

प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल व विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों को स्वयं शिक्षित होकर बच्चों के जीवन में शिक्षा की अनवरत जोत प्रकाशित करने के लिए प्रौढ़ शिक्षा की ओर अग्रसर करने हेतु समस्त अभिभावकों को कॉपी व पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। संकुल शिक्षक मुंशीराम द्वारा अभिभावकों को विद्यालय के विकास में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापिका द्वारा शासन द्वारा संचालित मिशन कायाकल्प योजना के अंतर्गत भौतिक परिवेश के संवर्धन से परिचित कराया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय में समुचित टायलीकरण, इंटरलॉकिंग अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण, सौर ऊर्जा द्वारा संचालित समरसेबल, मल्टीपल हैंड वॉश सिस्टम, रंगाई-पुताई, फर्नीचर की व्यवस्था, पुस्तकालय, शौचालय, मूत्रालय , पेयजल की व्यवस्था, पौधीकरण आदि अवस्थापना के मूलभूत संसाधनों द्वारा विद्यालय का संतृप्ति करण समस्त अभिभावकों को दिखाया गया। मिशन प्रेरणा की ऑनलाइन शैक्षिक सुविधाओं द्वारा भी अभिभावकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मीपुरी सिंह ने समस्त अभिभावकों को विद्यालय विकास में अपना सहयोग देने का आह्वान किया। सहायक अध्यापक राजकुमार मिशन प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संकल्पित हुए। सहायक अध्यापिका सरिता, अनारो, जगती,अनिल, लालची देवी समेत गांव के समस्त अभिभावक उपस्थित रहें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button