UP Live

भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति के लोग हर क्षेत्र में उन्नति कर रहे हैं:चौधरी

महराजगंज ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से शुरू हुए सेवा पखवारा के अंतर्गत भाजपा अनुसूचित बस्तियों में सघन सम्पर्क अभियान चला रही है।जिसके अंतर्गत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवम सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विकास खंड सदर के केवलपुर , जगपुर उर्फ स्लामतगढ़ तथा कटहरा खास में घर घर जनसम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि उन्होंने कहा कि  केंद्र की सरकार ने डॉ अंबेडकर के सपने को साकार करते हुए तमाम जन-कल्याणकारी नीतियों को लागू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जन्म स्थली महू, दीक्षाभूमि नागपुर, महा परिनिर्माण स्थली नई दिल्ली और चैत्य भूमि मुंबई, संत रविदास मंदिर वाराणसी को पंचतीर्थ में शामिल किया। पूरे देश में संविधान दिवस का आयोजन कर केन्द्र व प्रदेश सरकार ने डॉ अंबेडकर और संविधान की रचना में उनके महत्वपूर्ण योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति के लोग हर क्षेत्र में उन्नति कर रहे हैं।अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवम वजीफा दिया जा रहा है।पहले सामान्य विकासात्मक कार्यक्रमों में अनुसूचित जातियों को मिलने वाला लाभ नहीं मिल पा रहा था लेकिन केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से बिना भेद भाव किए अनुसूचित जातियों को मिलने वाला लाभ बराबर मिल रहा है।अनुसूचित जातियों के जीवन स्तर उठाने वाले सभी उपाय भाजपा सरकारें कर रही हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि वर्तमान की केंद्र सरकार गरीबों के लिए दिन-रात काम कर रही है। जैसे गरीबों के लिए उज्जवला योजना, जन धन योजना, कोविड काल से अनाज मिलना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना इत्यादि के बारे में लोगों को बताया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, मंडल अध्यक्ष अरविंद मौर्य, मंडल महामंत्री सूर्यनाथ शर्मा, प्रधान राम सवारे यादव, प्रधान परिखन गुप्ता, प्रधान रमाकांत जायसवाल, कटहरा प्रधान कमलेश सिंह, प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, शिवकांत गुप्ता, प्रदीप भारती, अजीत यादव, राजेश वर्मा, शशिकांत यादव, सरदार राव के अलावा तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button