सरदार नगर ने ट्राई ब्रेकर में जीता सेमीफाइनल, फाइनल में मेडिकल कॉलेज से मुकाबला
पीपीगंज, गोरखपुर में आयोजित स्व. वीरा बहादुर राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में सरदार नगर ने स्टार स्पोर्टिंग क्लब भगवानपुर को ट्राई ब्रेकर में 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। अब फाइनल में सरदार नगर की भिड़ंत मेडिकल कॉलेज टीम से होगी।
पीपीगंज, गोरखपुर। स्व. वीरा बहादुर राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सरदार नगर की टीम ने रोमांचक संघर्ष के बाद स्टार स्पोर्टिंग क्लब भगवानपुर को ट्राई ब्रेकर में 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल मुकाबले में सरदार नगर की भिड़ंत मेडिकल कॉलेज की टीम से होगी।
सेमीफाइनल मुकाबला सरदार नगर और स्टार स्पोर्टिंग क्लब भगवानपुर के बीच खेला गया। पहले हॉफ में सरदार नगर को पेनाल्टी किक का मौका मिला, जिसे गोल में तब्दील कर टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि दूसरे हाफ में स्टार स्पोर्टिंग क्लब को भी पेनाल्टी मिली और टीम ने गोल दागकर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।
निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई और गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद मैच का फैसला ट्राई ब्रेकर से किया गया। ट्राई ब्रेकर में सरदार नगर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट हासिल किया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार खेल और अनुशासन का परिचय दिया, जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजीत अग्रहरि, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रूबी तिवारी, रामनारायण चौरसिया, शत्रुध्न यादव एवं घनश्याम यादव उपस्थित रहे। आयोजन मंडल के प्रदीप चौहान, मनोज चौहान, साहिल चौहान, धनंजय चौहान, विक्रम भारती, मोहन कन्नौजिया, मुकेश भारती और सूरज कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है और विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में शोक सभा आयोजित, दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि



