वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में शनिवार को चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद सर्राफ के सामने श्रद्धालुओं, स्थानीय श्रमिकों व व्यापारियों में प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया। जिसका लाभ श्री काशी विश्वनाथ एवं मां अन्नपूर्णा के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों एवं व्यापारियों ने प्राप्त किया।

सूच्य हो कि संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को प्रसाद वितरण का कार्य किया जा रहा है। आज यह शिविर एक सहयोगी की भूमिका में अग्रसर है, जहां शनिवार को एक पहर के प्रसाद रुपी भोजन के लिए सैकड़ो की संख्या में श्रमिक नियमित रुप से प्रतीक्षा करते एकत्र होते है।प्रसाद वितरण मे श्रीमती वीणा राय एवं आलोक राय (आशापुर) का विशेष सहयोग रहा।



