Varanasi

संकल्प अन्नक्षेत्र द्वारा निरंतर 129वें सप्ताह किया गया प्रसाद वितरण

वाराणसी। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में प्रत्येक शनिवार को चल रहे प्रसाद वितरण शिविर के क्रम में 129वें सप्ताह भी प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया। इस मौके पर चौक स्थित श्री संकटमोच हनुमान जी को भोग लगाने के साथ प्रसाद (खिचड़ी) वितरण प्रारम्भ हुआ। जहां श्री बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले सकड़ों श्रद्धालुओं की लम्बी लाइन लग गई। जिन्होंने प्रसाद वितरण का पुण्य लाभ लिया।

प्रसाद वितरण में प्रो. अनिल कुमार द्विवेदी, डा.शशि द्विवेदी, अनीश द्विवेदी, मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संस्थापक सदस्य आलोक कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लाथ सेन्टर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), लव जी अग्रवाल, पवन राय व अमित श्रीवास्तव, लल्लन, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button