Varanasi

अग्रसेन जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, संकल्प ने किया शोभायात्रा का भव्य स्वागत

वाराणसी में महाराज श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर संकल्प संस्था ने शोभायात्रा का श्रद्धा और सेवाभाव से स्वागत किया। कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के सामने महाराज श्री अग्रसेन जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, आरती और फल-मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। संस्था के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं अग्रवाल समाज के लोगों के बीच जलसेवा की। संरक्षक अनिल कुमार जैन ने ‘एक ईंट, एक रुपया’ सिद्धांत को सामाजिक समानता, सहयोग और आत्मनिर्भरता का प्रेरणास्रोत बताया।

वाराणसी। महाराज श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का संकल्प संस्था की ओर से श्रद्धा एवं सेवाभाव के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के सामने महाराज श्री अग्रसेन जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर आरती की गई तथा फल एवं मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर महाराज श्री अग्रसेन जी को नमन किया। वहीं, संस्था के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं अग्रवाल समाज के लोगों को जल वितरित कर सेवा की।

इस अवसर पर संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने महाराज श्री अग्रसेन जी के ‘एक ईंट, एक रुपया’ सिद्धांत को सामाजिक समानता, सहयोग एवं आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह सिद्धांत समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक-दूसरे के सहयोग और सामूहिक उन्नति में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि महाराज श्री अग्रसेन जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। परस्पर सहयोग, संवेदना और सहभागिता से ही सशक्त एवं समरस समाज का निर्माण संभव है। संकल्प संस्था अपने सेवा कार्यों के माध्यम से इन्हीं मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

शोभायात्रा के स्वागत एवं सेवा कार्य में संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, संतोष अग्रवाल (आढ़त वाले), हरे कृष्ण अग्रवाल, भूपेंद्र जैन, संजय अग्रवाल गिरिराज, हरीश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), पंकज अग्रवाल (ब्रह्माघाट), अनिल बंसल, सुमित अग्रवाल, श्रीमोहन अग्रवाल, पवन अग्रवाल चैतन्यश्री, राकेश जी (हुण्डीवाले), लव अग्रवाल एवं राजेश सोराकुआं सहित अन्य लोग शामिल रहे।

यूपी में मरीजों की सुरक्षा पर सख्ती, 772 एंबुलेंस पर कार्रवाई; 135 का संचालन बंद

Related Articles

Back to top button