Breaking News

आईटीआई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बने संजय श्रीवास्तव व मंत्री विनोद यादव

दुद्धी, सोनभद्र- उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन, चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह एवं प्रांतीय संयुक्त मंत्री विनय कुमार सिंह, मंडल सचिव वाराणसी मंडल अखिलेश्वर पांडेय एवं आडिटर जनार्दन प्रसाद के देखरेख में चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर संजय कुमार श्रीवास्तव, मंत्री पद पर विनोद कुमार यादव एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्याम कुमार विश्वकर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।

सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यदेशक अनिल कुमार सिंह ने किया।इसके पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह समेत समस्त आगंतुकों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया। इस दौरान संगठन की बारह सूत्रीय मांग पर चर्चा करते हुए, वेतन विसंगति पर विस्तार पूर्वक संगठन के द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला और संगठनात्मक शक्तियों को आपसी प्रेम और सौहार्द के माध्यम से मजबूती प्रदान करने हेतु सभी सदस्यों से आग्रह किया। इस मौके पर समस्त कार्यदेशक, अनुदेशक के साथ साथ शाखा के समस्त संगठन सदस्यों ने संगठन में अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button