UP Live

बंजरहा सोनबरसा के टोलों पर कराया गया सेनेटाइज

महाराजगंज। कोरोना जैसे महामारी के बचाव के लिए विकास खंड बृजमनगंज क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में इन दिनों सेनिटाइज कराया जा रह इसी क्रम में ग्राम पंचायत बंजरहा सोनबरसा के सभी टोलों में फुलवरिया,बंजरहा,सोनबरसा, सिसहनिया,नौका श्रीरामपुर,श्रीरामपुर,मदारीपुर,सिकरी,औरहिया,हड़ियाकोट,पंडितपुर, समेत अन्य टोले पर सेनेटाइज कराया गया।प्रधान प्रतिनिधि लल्लु सिंह उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी टोलों पर सेनिटाइजिग कराया गया रहा है। इसके साथ ग्राम वासियों से अपील किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव के लिए दो गज की दूरी बहुत ही जरूरी है,ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से मास्क,रुमाल,गमछा से मुंह ढक कर ही बाहर निकले, घर वापस आने पर साबुन सेनिटाइजर से अच्छी तरह हाथ को धुलें। घर मे रहें सुरक्षित रहे,क्योंकि सावधानी ही बचाव है। शासन द्वारा जारी किए गए फरमान का पालन करते हुए लाकडाउन का पालन करें।
इस दौरान सफाईकर्मी अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button