Entertainment

समर सिंह का वीडियो सांग “उठता दरदिया कमरिया में” को मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

नए वीडियो सांग "उठाता दरदिया कमरिया में" में समर सिंह और त्रिशाकर मधु की हॉट केमिस्ट्री

मुंबई : भोजपूरी के देसी स्टार समर सिंह का जबरदस्त वीडियो सांग “उठाता दरदिया कमरिया में” रिलीज होते ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। समर सिंह का यह वीडियो सांग काफी शानदार बना है। इस गाने को भव्य ढंग से शूट किया गया है जिसमें समर सिंह का लुक बहुत शानदार लग रहा है। कुछ घंटे में ही इस गीत को काफी लोगों का प्यार मिला है। जी हां , एसआरके म्यूज़िक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलिज हुए इस गीत को काफी व्यूज मिल रहे हैं।

इस गीत को समर सिंह के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। यह एक कमाल का गाना है जिसे समर सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में गाया है। इसका वीडियो भी देसी स्टाइल में शूट किया गया है। रियल लोकेशन्स पे फिल्माए गए वीडियो में समर सिंह के जलवे दिखाई दे रहे हैं।

इस होली गीत को समर सिंह ने गाया है। समर सिंह के इस गाने को कुंदन प्रीत ने लिखा है जबकि इस का संगीत तैयार किया है आर्या शर्मा ने। इसके वीडियो डायरेक्टर छोटू बिहारी हैं। इसके डीओपी नितीश राय हैं। इस खूबसूरत गाने को राजा बाबू ने कोरियोग्राफ किया है। इसके एडिटर प्रशांत सिंह हैं।

समर सिंह के इस वीडियो सांग में समर सिंह के साथ त्रिशा कर मधु नजर आ रही हैं। वीडियो में त्रिशा और समर सिंह की जोड़ी कमाल लग रही है। दोनों की केमिस्ट्री उनके फैंस और दर्शक खूब पसन्द कर रहे हैं। इस गाने को सोशल मीडिया पर भी खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। साड़ी में त्रिशा कर मधु बेहद हॉट दिख रही है और समर सिंह के साथ उन्होंने दिल लुभाने वाले शॉट्स दिए हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button