Crime

आकांक्षा प्रकरण में समर सिंह की जमानत पर सुनवाई टली

वाराणसी। प्रभारी जिला जज की अदालत शनिवार को आकांक्षा दूबे मौत प्रकरण में आरोपी समर सिंह की जमानत अर्जी सुनवाई टल गई। कोर्ट में थाने से कागजात नही आने पर अगली सुनवाई के लिए नौ मई की तिथि नियत की है।

गौरतलब है कि 26 मार्च को सारनाथ के होटल में आकांक्षा का शव कमरे में मिला था। इस मामले में सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। समर सिंह के तरफ से कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी । जिसपर सुनवाई लंबित है।

Related Articles

Back to top button