Breaking News

साहू राठौर महासभा ने किया मुरली मनोहर का समर्थन

भलुअनी, देवरिया। स्थानीय उपनगर में साहू राठौर महासभा की भलुअनी ब्लाक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमे सर्वसम्मति से वैश्य समाज के प्रत्याशी सपा उम्मीदवार मुरली मनोहर जायसवाल को विजयी बनाने की अपील की गई। मुख्य अतिथि के रूप मे महासभा के प्रदेश अध्यक्ष साहू मोहन गुप्ता ने कहा कि देवरिया जिले मे इकलौता वैश्य समाज का प्रत्याशी के रूप में बरहज विधानसभा से सपा उम्मीदवार मुरली मनोहर जायसवाल को साहू राठौर महासभा ने अपना समर्थन दिया है। साहू (तेली) समाज हमेशा भाजपा को वोट देते आया है मगर भाजपा ने कभी भी इस समाज का सम्मान नही किया। जब टिकट देने.की बारी आती है तो वह सदैव अगड़े समाज के लोगो को टिकट देकर उन्हे आगे बढ़ाने का कार्य किया है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने साहू समाज के दो लोगो को गाजीपुर सदर सीट से जय किशुन साहू व कुशीनगर के तमकुहीराज विधानसभा से डाँ. उदय प्रताप गुप्ता को टिकट देकर इस समाज का मान बढ़ाने का कार्य किया है। पूरे प्रदेश में.साहू समाज समाजवादी पार्टी को वोट देकर बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेगा। पूर्व चेयरमैन बरहज व सपा के जिला कोषाध्यक्ष विरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सपा प्रमुख ने देवरिया जनपद में बरहज विधानसभा से मुरली को टिकट देकर वैश्य समाज का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। वैश्य समाज अब किसी भी दल का बधुआ मजदूर नही है। वैश्य समाज के लोग जग गये.है।

साहू राठौर महासभा ने पूरे विधानसभा में घूम घूम कर सपा प्रत्याशी मुरली मनोहर के लिये अभियान चलाया है। वैश्य समाज भाजपा को एक मुश्त वोट देते आया है, मगर इस चुनाव में भाजपा ने किसी वैश्य नेता को टिकट नही देकर वैश्य समाज का अपमान करने का कार्य किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वैश्य समाज के उत्थान के लिए वैश्य मुरली मनोहर जायसवाल को टिकट देकर पूरे वैश्य समाज को अपना ऋणि बना लिया है। इस चुनाव में साहू महासभा सहित सभी वैश्य समाज मुरली मनोहर को जिता कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अपना योगदान देगी। जिलाध्यक्ष साहू गणेश गुप्ता ने कहाकि साहू समाज के लोग एकजुट होकर सपा प्रत्याशी को वोट देकर जिताने का कार्य करेगे। बैठक का संचालन ग्राम प्रधान बलवंत गुप्ता ने किया । इस दौरान कोदई गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, हरिनारायण गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, महाजन गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता सहित गुप्ता साहू समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button