Breaking News

सड़क दुर्घटना में मां बेटे की दुःखद मौत

वाराणसी। जीटी रोड पर हो रही आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का चक्र रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी यहां एक दुर्घटना में मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रोहनियां थाना क्षेत्र के अमरा अखरी के रहने वाले चंद्रिका उर्फ पिंटू(30) आज अपनी पत्नी प्रियंका(26) और पुत्र आयुष(03) के साथ बच्चे को दवा दिलाने राजातालाब गये थे। दवा लेने के बाद वापसी में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से उनकी पत्नी प्रियंका और पुत्र आयुष की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल चंद्रिका को रोहनियां थाना प्रभारी प्रवीण कुमार नजदीकी अस्पताल ले गए हैं जहां उनका उपचार हो रहा है।बताया गया कि चंद्रिका अदलपुरा के सब्जी अनुसंधान केंद्र में बतौर संविदा कर्मी है। मां बेटे की एक साथ मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद रोते बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button