
चेन्नई । टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अपना शतक पूरा कर लिया है। रोहित ने 130 बॉल की अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से यह शतक पूरा किया। फिलहाल वह उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (26*) के साथ चौथे विकेट के लिए साझेदारी बना रहे है। रोहित के टेस्ट करियर का यह 7वां और इंग्लैंड के खिलाफ पहला शतक है।
चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम एक वक्त मुश्किलों में फंसी हुई थी टीम इंडिया ने मात्र 86 रन के कुल स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसमें युवा बल्लेबाज शुबमन गिल (0) और कप्तान विराट कोहली (0) अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि पुजारा (21) रन पर जैक लीच का शिकार बने। लेकिन ओपनिंग पर रोहित ने पारी की शुरुआत से ही एक छोर को संभाले रखा और रन भी बनाना जारी रखा। इससे पहले रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे समेत इंग्लैंड के खिलाफ खेले पहले टेस्ट मैच में भी कुछ फीके साबित हो रहे थे। वह पिछली 8 पारियों में सिर्फ एक फिफ्टी ही जमा पाए थे।



