वाराणसी। रोहनिया में चोरी की घटनाएं लगातार जारी है। बीती रात चोरों ने रोहनियां केशरी पुर निवासी राकेश सिंह केशरीपुर के वैभव इंटर प्राइजेज नामक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के बाहर खड़ी ट्रॉली सहित ट्रैक्टर चुरा लिया। प्रतिष्ठान स्वामी सुबह जब दुकान पर पहुँचे तो ट्रैक्टर गायब देख सन्न रह गए।
बताया गया कि एक हफ्ते पूर्व भी ट्रेक्टर से बैटरी चोरी हो गई थी। चोरी की सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस आज सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। सीसीटीवी कैमरे में दिखा कि चोरी देर रात 2:11 बजे हुई है। चोर वहाँ से चोरी कर राजातालाब हाइवे पर निकलते दिखे। बता दें कि पिछले हफ्ते ही रोहनिया बाजार में थाने से सटे पाँच दुकानों को निशाना बनाकर चोर लाखों का माल उड़ा दिए थे। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कस्बे में पुलिस थाना होने के बावजूद भी चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही है।


