Crime

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा ढेर

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में सोमवार भोर पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में बीटेक छात्रा के साथ लूट और हत्या के आरोपी को मार गिराया। मृतक बदमाश पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित था।पुलिस सूत्रों ने बताया कि 29/30 की रात मे पुलिस टीम गंगनहर पटरी के किनारे चेकिंग कर रही थी कि इस बीच पुलिस को मोटर साइकिल पर सवार दो लोग आते हुए दिखे। पुलिस टीम द्वारा इन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो वह फायरिंग करते हुये भागने लगे। बदमाशों की गोली से एक पुलिस उपनिरीक्षक घायल हुआ। आत्मरक्षार्थ फायरिंग में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button