UP Live

कोरोना कॉल में बंद हुई रोडवेज की बसें फिर भरेंगी फर्राटा, होगी सहूलियत

बनारस परिक्षेत्र में बढ़ेंगी 51 बसें, 50 फीसदी बस बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा

वाराणसी। कोरोना काल मे सरेंडर हुई रोडवेज की बसे एक बार फिर अब सड़को पर रफ्तार भरती दिखेगी। वाराणसी परिक्षेत्र की 102 बसों में 50 फीसदी परमिट जारी करने के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। इस कवायद से साधन की किल्लत का सामना कर रहे लोगों को बड़ी राहत भी मिलेगी। इसी के साथ विभाग में बसों का बेड़ा भी अब बढ़ जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन की अवधि में टैक्स बकाया होने के चलते रोडवेज की 102 बसों को सरेंडर कर दिया गया था। अनलॉक के तहत एक अक्टूबर से चिन्हित मार्गों पर अतिरिक्त 83 गड़िया चलाने की तैयारी थी। लेकिन शासन से निर्देश के इंतजार में यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई।

यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी

वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत शामिल डिपो स्टैंड से 523 बसे संचालित होती थी। लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह से इनका संचालन रोक दिया गया। एक जून से रोडवेज बसों का संचालन पुनः बहाल कर दिया गया। लेकिन पूर्व की तरह सभी बसें नहीं चली बल्कि इनकी संख्या निर्धारित रखी गई थी। बलिया, देवरिया, आजमगढ़, लखनऊ समेत अन्य मार्गों पर यात्रियों की संख्या में अब तेजी से इजाफा हुआ है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय के अनुसार 102 बसों में 50 फीसदी परमिट जारी करने के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही 51 बसें विभिन्न रूटों पर फिर से बहाल हो जाएगी। इससे रोडवेज बसों से यात्रा करने वालों को काफी सहूलियत होगी तथा राजस्व में तीव्र बढोत्तरी भी हो जायेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button