Breaking News

भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र शाका के समर्थन में सांसद मनोज तिवारी का रोड शो

बरहज, देवरिया। बरहज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी दीपक मिश्र शाका के समर्थन में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार की दोपहर बाद बरहज विधानसभा के बरहज नगर में पदयात्रा करते हुए रोडशो किया. इस दौरान सांसद मनोज को देखने क्षेत्र की भारी भीड़ जमा हुईं. आश्रम परिसर के मैदान में बने हैली पैड पर उतरने के बाद सांसद का स्वागत फूल से भरी मालाओं के साथ किया गया । अपने स्वागत से अभीभूत सांसद ने दीपक मिश्र शाका को भारी मतों से जिताने की अपील की, अपने नगर भ्रमण में सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा समृद्ध कृषि, सशक्त नारी, सक्षम युवा- सुगम शिक्षा, स्वस्थ प्रदेश, सुशासन और सबका साथ सबका विकास के मंत्र को आत्मसात कर प्रदेश को स्वर्णिम युग में ले जाने का काम की है..इस दौरान माधव प्रसाद गुप्त, रमेश सिंह, अभयनाथ तिवारी, डॉ दर्शना श्रीवास्तव, सरोज सिंह, रविकांत उपाध्याय, मुरारी अग्रवाल, अखंड प्रताप सिंह, अर्जुन भारती, अनुपम त्रिपाठी, अमर यादव, राजन जायसवाल, अजीत जायसवाल, राजन तिवारी, रामजी सिंह, अम्बिकेश सिंह, राजेश मिश्र, कुश भगत, राजधनी गोंड़, आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button