Crime

सड़क दुर्घटना : बस से भिड़ी कार, एक की मौत, तीन घायल

अंबिकापुर,छत्तीसगढ़। अंबिकापुर- बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदयपुर के समीप बुधवार की सुबह ओवरटेक के चक्कर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। छठ पूजा कर बिहार से वापस रायपुर लौट रहे परिवार की कार सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में रायल बस से टकरा गई। बस से टकराने पर कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में बस भी पलट गई। दुर्घटना में कार सवार एक की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यात्री बस में सवार लोग सुरक्षित हैं। छठ पूजा कर कार में सवार परिवार बिहार से वापस रायपुर लौट रहा था।

कार में श्रेयांश मिश्रा (20),अमित मिश्रा (40),पिंकी मिश्रा (35), नैंसी मिश्रा (15) सवार थे। उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में ओवर टेक के चक्कर में कार की रायल बस से टक्कर हो गई।टक्कर के बाद बस भी पलट गई।दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे एक व्यक्ति को निकाला जा सका।बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक व अन्य लोगों को हल्की चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई तथा दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।उदयपुर पुलिस 112 की टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद कार के घायल चालक को निकाला जा सका। दुर्घटना में कार सवार श्रेयांश मिश्रा उम्र लगभग 20 की मौत हो गई। अमित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिंकी मिश्रा व नैंसी मिश्रा खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button