Crime

बलिया में रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम की आजमगढ़ इकाई ने शुक्रवार को एक राजस्व निरीक्षक समेत दो राजस्व कर्मियों को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।पुलिस सूत्रों ने बताया कि माडल तहसील से एंटी करप्शन टीम ने गड़वार थाना क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक बृजेंद्र राय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संतोष कुमार सिंह को एक व्यक्ति से दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई । मामले में गड़वार क्षेत्र के सिंहाचंवर गांव के राजेश पाण्डेय ने जमीन की पैमाइश के एवज में आरोपीयों द्वारा उनसे दस हजार रुपए रिश्वत की मांग करने की शिकायत की थी । (वार्ता)

Related Articles

Back to top button