Crime

खुलासा:पिलाई  शराब फिर कर दी हत्या,चचेरा भाई और पट्टीदार ने दिया वारदात को अंजाम 

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या कर बोरी में फेंके गए शव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। हत्या को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उससे चचेरे भाई और पट्टीदार बड़ी पियरी निवासी डब्लू यादव और पिंटू यादव ने की थी। हत्या से पहले शराब पार्टी दी गयी और जब मोंटी नशे में हो गया तो उसके चेहरे पर र्इंट से एक के बाद एक कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद उसके शव को बोरे में रखकर ई रिक्शा में लादकर करौंदी आईटीआई के पास लाया गया और नाले में फेंक दिया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामग्री और सामान ईंट, ई-रिक्शा और 2500 रुपए बरामद कि या। आगे की कार्रवाई में दोनों को जेल भेजा गया। जानकारी के अनुसार एक दिसंबर को करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप नाले में एक युवक का शव बोरे में भर कर फेंका मिला था। अगले दिन इस बात की जानकारी होने पर पुलिस उक्त डेड बॉडी की शिनाख्त बड़ी पियरी निवासी मोंटी यादव के तौर पर की थी।

पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त ईंट,ई-रिक्शा ,तीन मोबाइल फोन और 2500रुपये भी बरामद कर लिया। मंगलवार को गिरफ्तार हत्यारोपियों बड़ी पियरी निवासी डब्लू यादव और पिंटू यादव को मीडिया के सामने पेश किया गया। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि वारदात के पर्दाफाश के लिए थानाध्यक्ष चितईपुर बृजेश कुमार मिश्रा और एसओजी प्रभारी सुनील कुमार सिंह की टीम लगाई गई। पूछताछ, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी ने बताया कि बड़ी पियरी निवासी मोंटी यादव (32) की हत्या उसके दोस्तों चचेरे भाई डब्लू यादव और पिंटू यादव ने ही की थी। दोनों हत्यारोपियों ने बताया कि मोंटी उन लोगों से लगातार झगड़ा और मारपीट करता था। उसी की वजह से दोनों किराये के मकान में रहने लगे थे। फिर हमने यह तय कर लिया था कि मोंटी को जान से मार देंगे। 28 नवबर की सुबह पिंटू ने डब्लू से कहा कि तुम्हारी पत्नी बाहर गई है और मैं भी अपनी पत्नी को आज उसके मायके छोड़ दूंगा। तुम मोंटी को अपने कमरे में लेकर आना। वहां उसे शराब पिलाकर उसका काम तमाम कर दिया जाएगा। उसी दिन सुबह 10:30 बजे डब्लू को चेतगंज शराब ठेके के पास मोंटी पैदल दिखा।

इस पर डब्लू उसे शराब पिलाने की बात कह कर आदमपुर स्थित अपने घर ले गया। जब मोंटी यादव शराब के नशे में धुत हो गया तो शाम 4 बजे के लगभग उसने ईंट से उसके चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। मोंटी की हत्या करने के बाद डब्लू ने पिंटू को फोन कर बताया कि काम हो गया है। 29 नवंबर को दोनों ने दालमंडी से बक्सा खरीदा। फिर पिंटू के ई-रिक्शे में बक्सा लादकर कमरे पर लाए। इसके बाद मोंटी के शव को गद्दे में लपेट कर तार बांध कर बोरे में भर दिया।30 नवंबर की सुबह मकान मालिक के जागने से पहले बक्सा ई-रिक्शे में रख कर दोनों शहर भर में सुरक्षित स्थान तलाशते रहे। शाम होने के बाद दोनों ने करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप बक्से से शव निकाल कर नाले में फेंका और फिर भाग गए थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button