
वाराणसी। लंका के डाफी टोल प्लाजा के समीप दुर्गावती 35 वर्षीया नामक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक पति श्रीराम लल्ली के साथ वह तीन दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल होकर अखरी बाईपास इंद्रानगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती अपने भाई को देखने गई थी। देखने के बाद वह बाइक से अपने मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम धोबही वापस जा रही थी। जैसे ही बाइक डाफी पहुंची अचानक ट्रक की चपेट में आ गई ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची लंका पुलिस ने ट्रक को मय चालक पकड़ लिया है। मृतका को का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति का रो रो कर बुरा हाल रहा।



