Business

टेक्सटाइल, हैंडलूम और कारपेट को नया लुक देगें नामचीन फैशन डिजाइनर

देश और दुनियां में ब्रांड बनेंगे ओडीओपी के कई उत्पाद,एमएसएमई विभाग ने रितु बेरी,प्रकाश मल्होत्रा और रीना ढाका को लिखा पत्र

गिरीश पांडेय

एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल कई उत्पादों को देश और दुनिया मे बतौर ब्रांड स्थापित करने की पहल योगी सरकार ने की है। इसके लिये अपर मुख्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग और उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो नवनीत सहगल ने देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर रितु बेरी,प्रकाश मल्होत्रा और रीना ढाका को पत्र लिखा है।

नवनीत सहगल
नवनीत सहगल

पत्र के मुताबिक जनवरी 2017 में लांच एक जिला, एक उत्पाद योजना उत्तर प्रदेश का फ्लैगशिप प्रोग्राम है। इसमें टेक्सटाइल, हैंडलूम और कारपेट से जुड़े वाराणसी की सिल्क की रेशमी साड़ियां, लखनऊ की चिकनकारी एवं जरी जरदोजी,ललितपुर की सिल्क की साड़ियां, रामपुर का पैचवर्क, फरूखाबाद की टेक्सटाइल प्रिंटिंग और भदोही के कॉरपेट की अच्छी पहचान है।

इनमें से कईयों को अपनी विशिष्टता के नाते जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) भी मिला है। इन उतपादो को और बेहतर करने की सम्भावना है। शर्त यह है कि डिजाइन, पैकिंग, कीमत और गुणवत्ता में इनको देश और दुनिया के अन्य ऐसे उतपादों के प्रतिस्पर्धी बनाया जाय। सरकार ऐसा करने के लिए फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में आप जैसे नामचीन लोगों का नियमित रूप से जरूरी सहयोग चाहती है।

फैशन डिजाइनर रितु बेरी
फैशन डिजाइनर रितु बेरी

उत्तर प्रदेश में टेक्सटाइल, हैंडलूम और कारपेट उद्योग की सम्पन्न विरासत है। ये विरासत और सपन्न हो। इसके उत्पादकों के उत्पाद हर लिहाज से बेहतर हो। देश-दुनिया मे इनकी मांग बढ़े और अच्छी कीमतें मिले। सम्बंधित लोग खुशहाल हो यही इस पहल का मकसद है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button