Business

रिलायंस, एचसीएल और टाटा मोटर्स ने बाजार को दी रफ्तार

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर रिलायंस, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मोटर्स समेत चौदह दिग्गज कंपनियों में हुई दमदार कि बदौलत शेयर बाजार में आ लगातार दूसरे दिन भी तेजी बरकरार रही।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 271.50 अंक की छलांग लगाकर 71,657.71 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.85 अंक की तेजी के साथ 21,618.70 अंक हो गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.23 प्रतिशत की बढ़त लेकर 37,490.53 अंक और स्मॉलकैप 0.35 प्रतिशत चढ़कर 43,972.73 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3935 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2084 लाभ जबकि 1755 नुकसान में रहे। इसी तरह निफ्टी की 26 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 24 में गिरावट का रुख रहा।बीएसई में रियल्टी, पावर, यूटिलिटीज, दूरसंचार, एफएमसीजी और तेल एवं गैस समूह की 0.47 प्रतिशत तक गिरावट को छोड़कर शेष 14 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.16, सीडी 0.48, ऊर्जा 0.11, वित्तीय सेवाएं 0.16, हेल्थकेयर 0.43, इंडस्ट्रियल्स 0.42, आईटी 0.40, ऑटो 0.27, बैंकिंग 0.19, कैपिटल गुड्स 0.18, कंज्यूमर डयूरेबल्स 0.65, धातु 0.33, टेक 0.36 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.40 प्रतिशत उछाल गए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button