BusinessNational

रिकॉर्ड : सेंसेक्स पहली बार 67 हजार अंक के पार

मुंबई : अमेरिका में उम्मीद से अधिक मजबूत तिमाही परिणाम आने से वैश्विक बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, एसबीआई, टाटा स्टील और विप्रो समेत 20 कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार ने आज फिर नया रिकॉर्ड कायम किया।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 302.30 अंक की उड़ान भरकर पहली बार 67 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 67,097.44 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 83.90 अंक की तेजी लेकर 19,833.15 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.63 प्रतिशत की छलांग लगाकर 29,607.74 अंक और स्मॉलकैप 0.61 प्रतिशत की तेजी लेकर 34,036.41 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3537 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1998 में लिवाली जबकि 1413 में बिकवाली हुई वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 31 कंपनियां हरे जबकि शेष 19 लाल निशान पर रही।बीएसई में 17 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.41, ऊर्जा 0.55, एफएमसीजी 0.43, वित्तीय सेवाएं 0.60, हेल्थकेयर 0.51, इंडस्ट्रियल्स 0.83, दूरसंचार 1.05, यूटिलिटीज 1.22, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.66 और पावर समूह के शेयर 0.81 प्रतिशत मजबूत रहे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 1.54, जर्मनी का डैक्स 0.28, जापान का निक्केई 1.24 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.03 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में 0.33 प्रतिशत की गिरावट रही।शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक की तेजी लेकर 66,905.01 अंक पर खुल लेकिन बिकवाली के दबाव में दोपहर तक 66,703.61 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। इसके बाद हुई लिवाली की बदौलत कारोबार के अंतिम चरण में यह 67,171.38 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

अंत में पिछले दिवस के 66,795.14 अंक के मुकाबले 0.45 प्रतिशत मजबूत होकर 67,097.44 अंक पर पहुंच गया।इस तरह निफ्टी भी 54 अंक चढ़कर 19,802.95 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 19,727.45 अंक के निचले जबकि 19,851.70 अंक के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 19,749.25 अंक की तुलना में 0.42 प्रतिशत की बढ़त लेकर 19,833.15 अंक पर रहा।

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में एनटीपीसी 2.86, बजाज फाइनेंस 2.20, इंडसएंड बैंक 2.07, एसबीआई 1.55, टाटा मोटर्स 1.35, आईटीसी 1.35, एलटी 0.78, रिलायंस 0.62, एचडीएफसी बैंक 0.46, विप्रो 0.18, एक्सिस बैंक 0.06 और टाइटन 0.03 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, टीसीएस 0.82, भारती एयरटेल 0.68, मारुति 0.61, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.43, नेस्ले इंडिया 0.36, आईसीआईसीआई बैंक 0.19, टेक महिंद्रा 0.18, इंफोसिस 0.04, एशियन पेंट 0.04 और टाटा स्टील ने 0.04 प्रतिशत का नुकसान उठाया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button