Business

मीडियोटेक डायमेंशिटी 700 5जी प्रोसेसर के साथ 28 को लॉन्च होगा रियलमी 8 5जी….

मीडियाटेक डायमेंशिटी 700 5जी प्रोसेसर एवं ड्युअल 5जी स्टैंडबाय के साथ रियलमी 8 5जी। इसमें 8.5 मिमी. सुपर स्लिम डिज़ाईन, 16.5 सेमी. (6.5’’) 90 हर्ट्ज़ अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले, 5000 एमएएच की विशाल बैटरी, स्मार्ट 5जी पॉवर सेविंग मोड, 48 मेगापिक्सल का नाईटस्केप कैमरा और 16 मेगापिक्सल का एआई ब्यूटी सेल्फी फ्रंट कैमरा है। दो स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध इस स्मार्टफोन का मूल्य 14,999 रु. (4जीबी प्लस 128जीबी) और 16,999 रु. (8जीबी प्लस128जीबी) है और यह 28 अप्रैल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्टडॉटकॉम, रियलमीडॉटकॉम एवं मेनलाईन चैनल्स पर मिलेगा।

रियलमी 8 5जी दो कलर्स, सुपरसोनिक ब्लू एवं सुपरसोनिक ब्लैक में उपलब्ध है।
रियलमी 8 5जी में नई डाईनामिक रैम एक्सपैंशन टेक्नॉलॉजी (डीआरई) है, जो स्टोरेज/रोम को वर्चुअल रैम में बदलती है और अपर्याप्त रैम द्वारा उत्पन्न कमी को दूर कर ज्यादा मैमोरी प्रदान करती है। भारत में 5जी इनेबल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले पहले ब्रांड, रियलमी ने अपनी नंबर सीरीज़ में सबसे ज्यादा प्रतीक्षित – रियलमी 8 5जी का अनावरण किया।

रियलमी 8 5जी भारत का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें मीडियाटेक डायमेंशिटी 700 5जी प्रोसेसर है, जो सुपर स्लिम डिज़ाईन, अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले, ड्युअल 5जी ड्युअल स्टैंडबाय, विशाल बैटरी एवं स्मार्ट 5जी पॉवर सेविंग तथा शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ बना है। रियलमी 8 5जी स्मार्टफोन यूज़र्स को किफायती मूल्य में बहुत व्यापक अनुभव प्रदान करता है। यह ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्रस्तुत करता है, जिससे यह भारत में 5जी लीडर बनने के अपने लक्ष्य के नज़दीक आ रहा है।

माधव शेठ, वाईस प्रेसिडेंट, रियलमी एवं चीफ एक्जि़क्यूटिव ऑफिसर, रियलमी इंडिया व यूरोप के अनुसार -‘‘रियलमी में हम सदैव अपने उपभोक्ताओं को विकसित होती हुई अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी प्रदान करने का प्रयास करते हैं। 5जी लीडर बनने के अपने उद्देश्य के अनुरूप हमने नंबर सीरीज़ में अपना पहला 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है। रियलमी 8 5जी इस उद्देश्य की ओर हमारा प्रयास है। हम 5जी इनेबल्ड स्मार्टफोंस की व्यापक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बड़ी योजनाएं बना रहे हैं। हम हर भारतीय घर में विविध मूल्यों में और ज्यादा 5जी स्मार्टफोन प्रस्तुत करेंगे। रियलमी 8 5जी के साथ यूज़र्स असीमित स्पीड का आनंद ले सकेंगे। इसमें मीडियाटेक डायमेंशिटी 700 5जी प्रोसेसर है। 5जी में लीडर के रूप में रियलमी विभिन्न मूल्य वर्गों में अनेक 5जी मॉडल प्रस्तुत करके 5जी स्मार्टफोन सभी के लिए किफायती बनाता रहेगा।

अंकु जैन, मैनेजिंग डायरेक्टर, मीडियाटेक इंडिया ने कहा, ‘‘मीडियाटेक एवं रियलमी भारत में 5जी को लोकप्रिय बनाने के हमारे उद्देश्य को पूरा कर रहे हैं और ग्राहकों को लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी प्रदान कर रहे हैं। मीडियाटेक डायमेंशिटी 700 प्रोसेसर द्वारा पॉवर्ड रियलमी 8 5जी इसी दिशा में अगला कदम है। यह अनेक उन्नत विशेषताएं प्रदान करता है। यह भारत में अपने सुगम ऑल-राउंड अनुभव द्वारा 5जी स्मार्टफोन सेगमेंट में क्रांति लेकर आएगा। हम निकट भविष्य में रियलमी के साथ सहयोग में इस तरह के अन्य आकर्षक लॉन्च करने के लिए आशान्वित हैं।’’

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button