आज नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के डॉक्टरों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है तो ऐसे ही नहीं कहा जाता है। कितने ही लोग ऐसे होंगे जिनका जीवन किसी संकट में पड़ा होगा, किसी बीमारी या दुर्घटना का शिकार हुआ होगा, या फिर कई बार हमें ऐसा लगने लगता है कि क्या हम किसी हमारे अपने को खो देंगे? ये पुण्य कार्य करते हुए देश के कई डॉक्टर्स ने अपना जीवन भी न्योछावर कर दिया।
https://twitter.com/PBNS_Hindi/status/1410535833468162049
दिवंगत डॉक्टरों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने कहा कि ये पुण्य कार्य करते हुए देश के कई डॉक्टर्स ने अपना जीवन भी न्योछावर कर दिया। मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब देश कोरोना से इतनी बड़ी जंग लड़ रहा है तो डॉक्टर्स ने दिन रात मेहनत करके, लाखों लोगों का जीवन बचाया है। उन्होंने बताया कि इस साल हेल्थ सेक्टर के लिए बजट का आवंटन दोगुने से भी ज्यादा यानी दो लाख करोड़ रुपये से भी अधिक किया गया है।
7 सालों में शुरू हुआ 15 एम्स का काम
नई योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब हम ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की एक क्रेडिट गारंटी स्कीम लेकर आए हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। इसके अलावा 2014 तक जहां देश में केवल 6 एम्स थे, वहीं इन 7 सालों में 15 नए एम्स का काम शुरू हुआ है। मेडिकल कॉलेजेज की संख्या भी करीब डेढ़ गुना बढ़ी है। इसी का परिणाम है कि इतने कम समय में जहां अंडरग्रेजुएट सीट्स में डेढ़ गुने से ज्यादा की वृद्धि हुई है और पीजी सीट्स में 80 फीसदी इजाफा हुआ है।
https://twitter.com/PBNS_Hindi/status/1410538143225323523
योग के बारे में जागरूकता फैलाने में मेडिकल फ्रेटर्निटी आगे
उन्होंने आगे कहा, अच्छी चीज हमने देखी हैं कि मेडिकल फ्रेटर्निटी के लोग, योग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बहुत आगे आए हैं। योग को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए जो काम आजादी के बाद पिछली शताब्दी में किया जाना चाहिए था, वो अब हो रहा है।
https://twitter.com/PBNS_Hindi/status/1410538303879745538



