NationalPolitics

देश में आर्थिक अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है: रविशंकर

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए इसे देश में आर्थिक अराजकता फैलाने की कोशिश करार दिया है।भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर इस मुद्दे पर हमला करते हुए कहा कि भारत में आर्थिक अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को विपक्ष की साजिश बताया और कहा कि यह देश को आर्थिक रूप से बर्बाद करने की कोशिश है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में जो आरोप लगाए गए हैं, उनका सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (सेबी) प्रमुख माधबी पुरी बुच ने जवाब दे दिया है।श्री प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस हिंडनबर्ग के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टूलकिट वालों को देश से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने हिंडनबर्ग के आरोपों काे पूरी तरह से निराधार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ एजेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदुस्तान से नफरत कर रही है और देश कांग्रेस पार्टी से नफरत कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग वाले भारत विरोधी एजेंडा चलाते हैं। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button