Sports

टोक्यो ओलंपिक : बुल्गारिया के पहलवान को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचे रवि कुमार

टोक्यो । भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया पुरुषों की 57 किग्रा भार वर्ग में सेमीफाइनल में पहंच गए। क्वार्टर फाइनल मेंं उन्होंने बुल्गारिया के जॉर्डी वैंगेलोव को 14-4 से हराया। भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया पुरुषों के फ्री स्टाइल 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। रवि ने क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के जॉर्डी वैंगेलोव को 14-4 से शिकस्त दी। उनकी इस जीत ने रेसलिंग में पदक की उम्मीद जगा दी है। इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया के पहलवान ऑस्कर टिगरेरोस उरबानो को 13-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कजाकिस्तान के पहलवान से होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button