Breaking News

रवि जायसवाल अध्यक्ष, मोती अग्रहरि बने सचिव

विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति गठित

दुद्धी, सोनभद्र : नगर के श्री संकट मोचन मंदिर पर  विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति की बैठक संरक्षक गणेश जौहरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।पूजा समिति के अध्यक्ष रूपेश जौहरी एवं सचिव रवि जायसवाल ने बैठक में पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए,पूजनोत्सव में भरपूर सहयोग के लिये सभी माननीय सदस्यों का आभार जताया गया। इसके बाद इस वर्ष भी मां दुर्गा पूजनोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई और नई कमेटी का गठन किया गया।  संरक्षक मंडल में चन्द्रिका आढ़ती, भोलानाथ आढ़ती, गणेश जौहरी, शिवसागर प्रसाद, अछैबर नाथ आढ़ती, राकेश श्रीवास्तव, विष्णु अग्रहरि व देवेश मोहन रामजी पांडेय व रूपेश जौहरी को शामिल किया गया।

जबकि अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रविशंकर जायसवाल को दी गयी एवं सचिव मोती अग्रहरि बनाये गये।इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कसेरा,उपाध्यक्ष संदीप कुमार व धनंजय कुमार, उपसचिव ऋषभ मिश्रा व अनुरोध भोजवाल, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता,सह कोषाध्यक्ष कुमार चंदन,ऑडिटर विष्णुकांत तिवारी एडवोकेट, पूजा पंडाल प्रभारी कल्याण मिश्र,साज-सज्जा प्रभारी रविन्द्र जायसवाल व सहायक पिंकू अग्रहरि, सूचना मंत्री गोलू कुमार व संतोष कुमार बनाये गये।

इसके अतिरिक्त सदस्य कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता  शिवशंकर प्रसाद, शिवचन्द प्रसाद, अविनाश गुप्ता, रंजीत सेठ, सुमित सोनी यश कुमार चौरसिया, शुभम जायसवाल, विवेक मोहन,उत्कर्ष जायसवाल, रिशान्त श्रीवास्तव, रविरंजन, सुरेंद्र कुमार बिगऊ, अनुराग जायसवाल, भीम जायसवाल, राकेश कुमार बड़का, वीरेन्द्र जायसवाल, मनीष जायसवाल, अमित कुमार टूटू, अनिल कुमार, सहित अन्य लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button