Crime

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप, आरोपी को जेल

रायगढ़,छत्तीसगढ़ । थाना तमनार में स्थानीय युवती आरोपी चंद्रपाल सिदार (उम्र 21 साल) थाना तमनार के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आरोपी चंद्रपाल सिदार उसका परिचित है, जो उससे प्रेम प्रसंग बनाकर शादी करने को कहता था।

पिछले एक साल से युवती चंद्रपाल को परिवार की मर्जी से शादी करूंगी कहकर दूरी बनाने पर चंद्रपाल उसे शादी कर अच्छे से रखूंगा कहकर बहला-फुसलाकर उसे घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। अब चंद्रपाल शादी करने से इंकार कर रहा है।युवती के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी चंद्रपाल को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button