UP Live

कांटे के मुकाबले में रामेश्वर तिवारी ने प्रभु सिंह को दी मात, बने अध्यक्ष,सचिव बने महेन्द्र जायसवाल

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न

दुद्धी,सोनभद्र – सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव में अध्यक्ष पद पर रामेश्वर तिवारी एवं सचिव पद पर महेन्द्र जायसवाल की ताजपोशी हुई।परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी अध्यक्ष व सचिव को फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाइयां बांटकर अपने ख़ुशी का इजहार किया।शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रातः 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो 3 बजे तक चला। कुल 102 मतदाताओं वाली इस चुनाव में कुल 97 लोगों ने मतदान में प्रतिभाग किया।जिसमें अध्यक्ष पद पर रामेश्वर तिवारी ने 43 मत प्राप्त कर,अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी प्रभु सिंह को कांटे की मुकाबले में 1 मत के अन्तर से पराजित किया। इस तरह
प्रभु सिंह को 42 मत एवं शिवशंकर प्रसाद को 11 मत पर संतोष करना पड़ा।

इसी प्रकार सचिव पद पर महेन्द्र जायसवाल ने 60 मत प्राप्त कर, अपने प्रतिद्वन्दी ज्ञानी प्रसाद को 24 मतों से पराजित किया। ज्ञानी प्रसाद को कुल 36 मत ही मिले।दोनों ही पदों के लिए एक-एक मत अवैध घोषित किया गया।जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सत्यनारायण यादव,उपाध्यक्ष के लिए अरविंद कुमार यादव तथा सह सचिव प्रशासन के लिए जवाहरलाल गुप्त तथा गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के लिए अवधेश प्रसाद शुक्ला एवं गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के लिए संतोष कुमार ओझा का निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।चुनाव परिणाम की घोषणा इल्डर कमेटी के चेयरमैन ओपी मिश्रा एवं चुनाव अधिकारी नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने की।जबकि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में इल्डर कमेटी के मेम्बर विष्णुकांत तिवारी, रामनरेश गुप्त व संतोष कुमार ने चुनावी प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने में सराहनीय भूमिका निभाई।चेयरमैन श्री मिश्रा ने चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु बार सदस्यों एवं पुलिस प्रशासन का आभार जताया।इसके साथ ही शपथ ग्रहण की तिथि शीघ्र घोषित करने की बात कही।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button