
दुद्धी,सोनभद्र – अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर का निर्माण भारतीय लोगो के शाश्वत मन की प्रेरणा है। इस महान कार्य के लिए श्रीराम भक्तों ने 492 वर्षो तक लगातार संघर्ष किया। उक्त बातें डीसीएफ चेयरमैन भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि ने मंदिर निर्माण के लिए जन जन से समर्पण राशि संग्रह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इतिहास में 76 बार के संघर्षों में 4 लाख से अधिक भक्तों ने बलिदान दिया।कई वर्षों के अभियानों के फलस्वरूप सम्पूर्ण समाज ने लिंग, जाति, वर्ग, भाषा, सम्प्रदाय, क्षेत्र आदि से ऊपर उठकर एकात्मभाव से मंदिर के लिए अप्रतिम त्याग और बलिदान किया।मंदिर निर्माण का आस्था का विषय है।
न्यायालय की लम्बी प्रक्रिया में लम्बित होने के उपरान्त कई साक्ष्यो से गुजरने के बाद 5 सदस्यों वाली पीठ के द्वारा 9 नवंबर 2019 को विश्वास के रूप में साकार हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भूमि पूजन कर मन्दिर निर्माण का सूत्रपात किया गया।उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगो का समर्पण श्रीराम मन्दिर के निर्माण के लिए होना चाहिए।किसी को यह महसूस न हो कि मंदिर निर्माण के लिए मुझसे समर्पण राशि नही ली गई। समर्पण राशि की कोई सीमा नही,10 रुपये से प्रारंभ होकर आगे सामर्थ्य के अनुसार अधिकतम राशि भेंट की जा सकती है। रामभक्त सभी घरों तक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। सिर्फ दानवीर अपना अपना सहयोग हृदय से करें। इस अवसर पर नंदलाल गुप्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य, संदीप गुप्ता, धनंजय रावत, मनीष जायसवाल, आलोक जायसवाल, कुन्दन कुमार, सन्तोष अग्रहरि, सोनू जायसवाल, पंकज गोस्वामी, नेहरु लाल उपस्थित रहे।



